Please wait

चौथे दिन भारत को मिले आठ पदक, रोशिबिना ने वूशु में रजत किया पक्का

कुल 22 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इसमें पांच स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

27 Sep 2023

चौथे दिन भारत को मिले आठ पदक, रोशिबिना ने वूशु में रजत किया पक्का

हांगझोऊ। एशियाई खेलों के चौथे दिन आठ पदक जीते। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। कुल 22 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इसमें पांच स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक मिले। नौकायन में एक कांस्य मिला। महेश मंगाओंकर को नासिर इकबाल ने स्क्वैश में हरा दिया। उनकी हार का मतलब है कि भारतीय पुरुष टीम पूल ए प्रतियोगिता में पाकिस्तान से हार गई। सौरव घोषाल ने अपना मैच जीता लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। 

टेनिस के मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने जीत हासिल की। इस दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जापान के शिमिज़ु अयानो और शिंजी हजावा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।

टेनिस में भारत का एक पदक पक्का हो गया है। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की झिझेन झांग और वू यिबिंग की जोड़ी को हरा दिया। दोनों खिलाड़ी अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
महिला मुक्केबााजी के 50 किग्रा भारवर्ग में जीत हासिल की है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया। इस जीत के साथ ही निकहत अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। वह एक और जीत हासिल करती हैं तो उनका पदक पक्का हो जाएगा। 
वूशु में भारत के लिए एक रजत पदक पक्का हो गया है। रोशिबिना नाओरेम देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल की। वह अब फाइनल में पहुंच गई हैं। रोशिबिना ने सेमीफाइनल में वियतनाम की एगूयेन थी थू थेई के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की है।
भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल में थाईलैंड के नापत और सुथासिनी को हराया है। दोनों अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारत के हृदय विपुल छेड़ा और अनुष अग्रवाल पदक की दौड़ में हैं। हृदय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 73.883 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि एट्रो पर सवार अनुष 71.706 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारत ने स्क्वैश में मकाउ को 3-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की। अनहत सिंह ने वेई युंग को सीधे सेटों में 11-1, 11-6, 11-7 से हराया। इससे पहले जोशना चिनप्पा ने क्वाई लियू को सीधे सेटों में हराया। पहले मैच में तन्वी खन्ना ने वेंग येउंग को 3-1 से हराया था।

भारत की तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना एकल स्पर्धा में हार गई हैं। उन्हें जापान की हारूका काजी ने क्वार्टर फाइनल में परास्त कर दिया। अंकिता यह मैच 6-3, 4-6, 4-6 के अंतर से हार गईं। हरिका द्रोणावल्ली ने टेबल टॉपर चीन की जिनर झू के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। उनकी जीत सभी को हैरान करने वाली है। मानव ठक्कर और मानुष शाह की भारतीय जोड़ी पुरुष टीम अंतिम- 32 में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने थाईवलैंड के नेपत थानमाथिकोम और सितिसाक नुचार्ट की टीम को 3-2 [11-8, 8-11, 11-6, 7-11, 12-10] से हराया और अपने अभियान का विजयी आगाज किया टेनिस में भारतीय खिलाड़ी सुमित को हार का सामना करना पड़ा है। पहला सेट हारने के बाद, शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी झिझिन झांग ने मजबूत वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम कर जीत दर्ज की। चीनी खिलाड़ी ने  6-7, 6-1, 6-2 के अंतर से यह मैच जीता।

ग्रुप मैच में भारत के प्रिंसपाल सिंह, प्रताप सिंह सेखों, प्रणव प्रिंस और लोकेंद्र सिंह ने मकाऊ को 21-12 से हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जहां उनका सामना शुक्रवार को पिछले संस्करण के स्वर्ण पदक विजेता चीन से होगा।
भारतीय महिला टीम ग्रुप मैच में दिन के अंत में चीन से भिड़ेगी। अनंत सिंह ने शूटिंग में देश को एक और पदक दिलाया है। उन्होंने 60 में 58 शॉट सही निशाने पर लगाए और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कुवैत के अबदुल्लाह अलरसीदी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 60 में 60 सही निशाने लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News